फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एसडीएम ने जेसीबी और मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या-2)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ । एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने मिट्टी का अवैध खनन करने वालों के खिलाया अभियान चलाया। एक जेसीबी मशीन व मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात तहसील क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा, मुझेड़ा और बलीपुरा में मिट्टी का अवैध खनन होने की सूचना मिलने पर एसडीएम व नायब तहसीलदार अजय कुमार मीरापुर क्षेत्र की संभलहेड़ा पुलिस चौकी की टीम के साथ जंगल में पहुंचे। इस दौरान मौके पर एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी से लदी मिली। एसडीएम ने चालकों से अनुमति के कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन कागज नहीं मिले। पुलिस ने जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


नरेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें