संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। हरिद्वार में हुई एकलव्य कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पिचौकरा की पैंथर मूवमेंट एकेडमी के पांच खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं।
कोच जान मोहमद ने बताया कि 13 से 15 दिसंबर तक गुरु मण्डलाश्रम हरिद्वार में हुई चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में फैजान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, समीर ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आर्यन ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, हमजा ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सब जूनियर 25 किलोग्राम भार वर्ग में तानिश ने रजत पदक जीता है। सोमवार को एकेडमी पर पहुंचने पर समाज सेवी गगन धामा, सलाउदीन, बिलाल ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।