-एनएचएआई पर लगाया मार्ग बंद करने का आरोप, डीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग खोलने की मांग
फोटो- तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने एनएचएआई पर किसानों के खेत में जाने वाला संपर्क मार्ग को बंद करने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर मार्ग खुलवाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि कस्बे से चांदीनगर रोड के लिए एक मार्ग है। इस मार्ग से किसान अपने खेतों में जाते हैं। एक्सप्रेस वे का निर्माण होने के कारण मार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद करने के बाद कोई भी सर्विस रोड नहीं बनाया गया। ऐसे में किसान काफी परेशान हो रहे हैं और उनकी फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत कर सर्विस रोड बनवाने या फिर मार्ग को खुलवाने की मांग की।
इस दौरान राकेश कुमार, महेश आर्य, प्रहलाद सिंह, विजय सिंह मौजूद रहे।