- कस्बे के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा का आयोजन
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को धर्मसभा हुई, जिसमें जैन संत हर्ष सागर महाराज ने कहा कि सच्चे गुरु हितकारी शिक्षा देते हैं और धर्म से ही आत्मा परमात्मा बन सकती है।
उन्होंने कहा कि इंसान धर्म करके कंकर से शंकर बन सकता है। सब धर्म की सिर्फ अच्छाई ग्रहण करो। जीवन में हमें अपनी श्रद्धा व साधना को मजबूत करना चाहिए, तभी आत्म कल्याण कर सकते हैं। अच्छा नाम नहीं, बल्कि अच्छा काम ही हमें सच्चा इंसान बना सकता है। आज संसार में झूठी मान्यताओं की भरमार है, इसलिए इंसान दुखी है। उन्होंने महासती अनंत मति की कथा सुनाते हुए कहा कि हमें अपने सच्चे धर्म का पालन करना चाहिए। भगवान महावीर ने सभी को जियो और जीने दो का संदेश दिया। दिनेश जैन ने मेरी भावना का पाठ किया। धर्मसभा में विनोद जैन, अशोक जैन, प्रवीन जैन, अरुण जैन, सुधीर जैन, अंकित जैन मौजूद रहे।