-भड़ल गांव में किसानों ने धरना स्थल पर बैठक कर 21 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया
फोटो- नौ
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। खनौरी बार्डर पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में भड़ल गांव में किसानों ने एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को किसान लखनऊ में होने वाली पंचायत में पहुंचेंगे।
किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने बताया कि किसानों को अपना हक लेेने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। यदि किसानों की मांगें सरकार पूरी कर दे तो किसान क्यों धरना देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में लखनऊ में 21 दिसंबर को होने वाली पंचायत में क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान रवाना होंगे। इस मौके पर नरेंद्र राणा, वेद सिंह, साहब सिंह, प्रेमपाल, जोगेंद्र, पुष्पेंद्र, इंद्रपाल, अमरपाल, संजी, विकास मौजूद रहे।