फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ई-केवाईसी कराने राशन डीलरों के पास नहीं पहुंच रहे कार्ड धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब 62 फीसदी कार्ड धारकों ने कराई केवाईसी, 15 दिन अभी बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ई-केवाईसी कराने में कार्ड धारक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वहीं 31 दिसंबर तक आपूर्ति विभाग ने राशन डीलरों को शत-प्रतिशत कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि राशन डीलरों को शत-प्रतिशत कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराने के लिए 31 दिसंबर तक लक्ष्य दिया गया है, लेकिन कार्ड धारक कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक 62 फीसदी कार्ड धारक ही ई-केवाइसी करा पाए हैं। शेष 38 फीसदी पूरा करने के लिए मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी 2025 में बिना ई-केवाईसी कराने वालों के नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे। पिछले तीन माह में मात्र दो फीसदी का ई-केवाइसी में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें