फोटो नंबर 16केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक से नीचे उतरते हुए गिरने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नोएडा के जेवर का रहने वाला ट्रक चालक सलीम उर्फ चुनमुन (34) रविवार रात ट्रक में माल भरकर पानीपत हरियाणा से वापस लौट रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंचने पर वह ट्रक को मार्ग पर साइड में खड़ा कर उतरने लगा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। सड़क में सिर लगने से उसकी मौत हो गई। पता लगने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। उधर, घटना के बाद पुलिस ने ईपीई पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वह ट्रक से नीचे गिरता नजर आया। पुलिस का कहना है कि ट्रक से गिरने से चालक की मौत हुई है।