पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशस्तर पर चिन्हित माफिया व गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह सहित चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी कागजात बनवाकर श्रीकृष्ण पाठशाला (इंटर कॉलेज), आजमगढ़ की मैनेजिंग कमेटी पर कब्जा जमाने की साजिश कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने कुंटू सिंह की पत्नी बंदना सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली में पुलिस ने पीएसी लगाई है।