शिब्ली नेशनल कॉलेज परिसर में सोमवार को शिब्ली डे का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के कॉलेज के संस्थापक, महान विचारक एवं शिक्षाविद अल्लामा शिब्ली नोमानी के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले कॉलेज की एनसीसी यूनिट द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. प्रदीप शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कॉलेज की परंपरा के अनुरूप कुरआन की तिलावत के माध्यम से कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की गई। उसके बाद विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज का तराना प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम आगे बढ़ा।