जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। सपा के जिलाध्यक्ष व विधायक बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि थानों पर तैनात एसएचओ, एसओ और अन्य अधिकारी आम जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और कई मामलों में निर्दोष लोगों को गलत मुकदमों में फंसाया जा रहा है। जिसे हमारी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया गया कि इस संबंध में एसपी को अवगत कराया गया है।