फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें से पांचवें स्थान पर आया भारत

रक्षामंत्री ने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या हमारी हो चुकी है। 2004 में हमारी जनसंख्या कुछ कम थी फिर भी सवा सौ करोड़ की जनसंख्या थी। उसके बाद भी हमारा देश धन दौलत के मामले में 11वें स्थान पर खड़ा था। आज सात से आठ वर्ष बीतने के बाद यह दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह मैं नहीं कह रहा हूं दुनिया की सारी वित्तीय संस्थाएं, दुनिया की सारी फाइनेंशियल फर्म्स, दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं। सारी दुनिया का यह विश्वास पक्का हो गया है कि आज के ढाई तीन साल बाद यानी 2027 आते-आते अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप थ्री कंट्रीज में खड़ा हो जाएगा। जिसमें एक अमेरिका होगा, दूसरा चीन होगा और तीसरा यदि कोई होगा तो भारत होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें