फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश बोले- भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा

Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 07:04 PM IST

अहरौला क्षेत्र के मुबारकपुर मड़ना में सुभासपा की ओर जन चौपाल आयोजित किया गया। इसमें पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के समक्ष सपा के विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे अब्दुल मजीद, खलीलुल्लाह, मौलाना इरफान, शकील अहमद सहित कई पदाधिकारी सुभासपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले अब्दुल मजीद मुलाकात किए थे और सपा में घुटन की बात कही थी। मुस्लिम समाज को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में किसी भी मुस्लिम का अहित नहीं होगा। कहा कि मेरे पास अल्पसंख्यक विभाग भी है और संचालित हो रहे मदरसा में ऐसी व्यवस्था करने जा रहा हूं कि वहां पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। पिछली सरकारों की तरह मनमानी और मदरसा के गायब होने जैसी व्यवस्था नहीं रहेगी। मुस्लिम समाज के लोग अपने बच्चों को सिर्फ उर्दू न पढ़ाएं क्योंकि ,उर्दू पढ़कर आपका बेटा डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता। इसलिए उसे अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर एएमआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा कुछ दिन पहले दिए गए बयान, आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर हमें प्रदेश में 11 सीट मिल जाएं तो मैं एनकाउंटर करने वालों का ही एनकाउंटर करवा दूंगा। पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बयान पर उनके सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। ऐसे बयान समाज को भड़काने वाले होते हैं। शौकत अली को खुद पता नहीं की 11 सीट लेकर किस तरह से लोगों का एनकाउंटर करेंगे यह दीमागी पागलपन है। इस मौके पर राकेश गौड, दीपक सिंह, अशोक गौड़, राजकुमार गुप्ता, कुलदीप राजभर आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें