आजमगढ़ में 11 मार्च, दिन सोमवार, जनपदवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। उड़ान की जिम्मेदारी संभालने वाली कंपनी फ्लाई बिग कंपनी की 19 सीटर पहली फ्लाइट लखनऊ से अपने क्रू मेंबर को लेकर मंदुरी एयरपोर्ट पर आई। वहीं आजमगढ़ से कुल 19 यात्रियों को लेकर 12.17 बजे फ्लाई बिग लखनऊ के लिए रवाना हुई। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने क्रू मेंबर का स्वागत किया और वहीं यहां से जाने वाले यात्रियों को पहली फ्लाइट में यात्रा करने के लिए बधाई दी।