फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ मकान में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, मौके पर फारेंसिक टीम बुलाई गई

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST

आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक घर में रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के धर्मूनाला निवासी मो. अजीम जिसे लोगों द्वारा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे उसने घर में रखे सिलिंडर को खोलकर उसमें आग लगा दी। जिससे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैंलेंद्र लाल, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अगल बगल के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मो. अजीम मानसिक रूप से बीमार है। वह पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घर को नुकसान पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें