आजमगढ़ जनपद में शासन के निर्देश पर 15 जून से 21 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में योगा मंच का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी होने पर बसपा के नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 जून से 21 जून तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश दिया गया है। नगर पालिका अधीन आने वाले अंबेडकर पार्क में सोमवार की शाम से नगरपालिका ने योगा मंच के निर्माण का कार्य शुरू किया। इसकी जानकारी होते ही बसपा के नेता और कार्यकर्ता निर्माण का विरोध करने लगे।