फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ डाकघर में सीबीआई का छापा, 25000 रुपये की रिश्वत मांगने वाले तीन गिरफ्तार

पोस्टआफिस के कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पर मंगलवार को सीबीआई की टीम जिले में धमकी। इस दौरान टीम ने डाकघर में छापेमारी करते हुए सब डिविजनल इंस्पेक्टर ओवरसीयर और डाक सहायक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम द्वारा इस छापामारी को इतना गुप्त रखा गया कि जिले की पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लग सकी। एक व्यक्ति द्वारा सीबीआई से डाक विभाग के तीनों कर्मचारियों पर 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उसने सीबीआई को बताया कि उसका चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा में शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा के पद पर हुआ है। इन लोगों द्वारा उसे इस पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। जब उसने उनसे बात की तो वह 25 हजार के बजाए 10 हजार रुपये पर राजी हो गए थे। इस शिकायत पर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा पूरी योजना के तहत डाकघर में छापामारी की गई और तीनों रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई टीम ने डाकघर से सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे और पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को गिरफ्तार किया। यह छापामारी इतनी गुप्त तरीके से की गई कि जिले की पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि जिले में सीबीआई के आने की हमें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें