फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस ने हत्या के मामले में 24 घंटे में की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद गांव में बिजली की कटिया को लेकर हुए विवाद में युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है। जानकारी मुताबिक घटना 29 जुलाई को हुई, जब मनिराम निषाद (36) को विपक्षियों ने लाठी-डंडे और भाले से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी माली देवी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें