फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवा विकास कल्याण अधिकारी समेत दो की हादसे में मौत

अयोध्या। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवा विकास कल्याण अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पहला हादसा रात लगभग नौ बजे रायबरेली हाईवे के मौसीवाला तिराहे के पास हुआ। यहां ड्यूटी से लौट रहे युवा विकास कल्याण अधिकारी अर्जुन कुमार की मोटरसाइकिल को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दौलतपुर निवासी अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र में तैनात थे। दूसरी घटना सहादतगंज क्षेत्र में हुई, जहां एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इसी हादसे में अनिल कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक अर्जुन कुमार दौलतपुर के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, करीब डेढ़ वर्ष की एक बेटी और चार भाई-बहन हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने बताया कि मौसीवाला तिराहे से लाए गए युवक को जांच के दौरान मृत पाया गया। सहादतगंज से बुजुर्ग को भी मृत अवस्था में लाया गया था। अनिल कुमार का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें