फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में विधायक ने कार्यकर्ताओं संग चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या के रुदौली में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पार्क में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ की फर्श पर स्वयं पोछा लगाया और हाथों में झाड़ू लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पार्क की साफ-सफाई की। विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान करते हुए पार्क परिसर की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को याद करने का अवसर है। उनके सम्मान में बनाए गए पार्क और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। विधायक ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान में नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, कुलदीप सोनकर, राज किशोर सिंह, लाल चंद्र लोधी, राजकुमार सोनकर,विनय लोधी, रामसनेही लोधी, आशीष वैश्य, नवीन शुक्ला, संदीप शुक्ला, मसूद अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से जारी रखने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें