फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में निर्मोही अखाड़ा की ओर से डाली गई याचिका की मुझे कोई जानकारी नहीं: दिनेंद्र दास

निर्मोही अखाड़ा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को भंग करने की मांग को लेकर दी गई याचिका पर चर्चा शुरू हो गई है। निर्मोही अखाड़ा की अयोध्या बैठक के महंत व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास ने कहा कि उन्हें याचिका को लेकर कोई जानकारी नहीं है। दिनेंद्र दास ने यह भी कहा कि वह अब नियमित राम मंदिर जाते हैं और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हैं। खासकर पूजा पद्धति और राग भोग की व्यवस्था पहले से बहुत बेहतर हुई है। पहले पुजारियों में काफी असंतोष रहता था लेकिन अब सारे पुजारी संतुष्ट हैं और पूजा पाठ की व्यवस्था शास्त्रीय ढंग से निभाई जा रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होने वाली है। बैठक में रिक्त पड़े पदों पर नई नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें