फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ अधिवक्ता सभा ने दी तहरीर

समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता लालबहादुर शुक्ल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 10 जून से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अदिति यादव के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां महिला सम्मान के विरुद्ध हैं व इससे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और सभ्य समाज में आक्रोश व्याप्त है। तहरीर में विवादित पोस्टों की जांच कर उन्हें सोशल मीडिया से हटवाने व दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान समाजवादी अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें