फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नॉर्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप में यूपी का दम, खिलाड़ियों ने साझा किए संघर्ष के अनुभव

डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ जोन गोलबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में यूपी टीम ने हिमाचल को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद यूपी टीम के खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष और अनुभव साझा किए। कप्तान ने बताया कि दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल के जरिए नया मुकाम हासिल किया। टीम के एक खिलाड़ी, जिनका पुलिस सेवा में चयन हो चुका था, सड़क हादसे में दृष्टि खोने के बाद भी टूटे नहीं और आज गोलबॉल में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि यह खेल उन्हें आत्मविश्वास और नई पहचान दे रहा है। वहीं एक खिलाड़ी खेल के साथ कविता पाठ कर अपनी रचनात्मकता भी प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रतियोगिता का रोमांचक दौर जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें