फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मर्डर मिस्ट्री में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी कहानी, गला दबाकर हत्या करने के बाद नस काट कर दिया खुदकुशी का स्वरूप

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हुई एक व्यक्ति की हत्या का अयोध्या पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मर्डर मिस्ट्री में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी ही पलट कर रख दी है। प्रारंभिक तौर पर इस व्यक्ति की आत्महत्या की खबर आई थी। इसमें बताया गया था कि व्यक्ति ने अपने कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली है लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तब मालूम पड़ा कि इसकी मौत नस काटने से नहीं हुई। इसकी हत्या गला घोट कर की गई थी। इसकी हत्या कर हाथ की नस काट कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 जून को मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले राजेश सिंह जो अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहते थे, उन्होंने नस काटकर आत्महत्या कर ली लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच के दौरान यह पाया गया कि मृतक ब्याज पर रुपए देने का काम करता था और गाजीपुर का इसका साथी भी इसी के साथ डेढ़ लाख रुपये देकर अपनी हिस्सेदारी कर रखी थी। इसको लाभ नहीं मिला तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद 28 जून की रात इसने खाने में नशे की गोली मिला दी और जब वह बेहोश हो गया तो उसकी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हाथ की नस काट कर आत्महत्या का रूप दे दिया। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने पूरा मामला ही पलट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर दिया है। कोर्ट ने जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें