फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कोरोना से बचाव के लिए अयोध्या में शुरू हुए एंटीजन टेस्ट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी होंगे टेस्ट

कोरोना के बढ़ते केस ने एक बार फिर सबको चिंता में डाल दिया है। कोरोना को लेकर रामनगरी अयोध्या में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार से अयोध्या में एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी जिले में सिर्फ एक जगह जिला महिला अस्पताल में ही एंटीजन टेस्ट शुरू हो पाया है। बाकी जगहों पर कल या परसों से एंटीजन टेस्ट शुरू होने की बात कही जा रही है। आज पहले दिन 40 लोगों के एंटीजन टेस्ट हुए। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 25,000 एंटीजन किट आने वाली है। जल्द ही सभी जगहों पर टेस्ट शुरू हो जाएगा। दरअसल यह एंटीजन टेस्ट राम मंदिर के सामने, हनुमानगढ़ी के सामने, एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, सभी सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट बस स्टेशन पर भी शुरू किए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हालांकि अभी कोविड के एक भी केस अयोध्या में नहीं हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जो यात्री या श्रद्धालु फ्लाइट से आते हैं, उनका एंटीजन टेस्ट एयरपोर्ट पर किया जाएगा। जो ट्रेन से आते हैं, उनका भी टेस्ट अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। जिले में 24 सीएचसी, दो बस स्टैंड, दो रेलवे स्टेशन, एक एयरपोर्ट है। इसके साथ ही राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी कोविड टेस्ट किए जाएंगे। इन सभी जगह पर दो शिफ्ट में कोविड टेस्ट किए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसको हल्के में न लें। हालांकि अभी कोविड के केस रामनगरी में नहीं हैं लेकिन कभी भी कहीं से भी आ सकता है। इसके लिए सावधानी पहले से ही बरतनी चाहिए। मास्क जरूर लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें और हो सके तो उचित दूरी जरूर बनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें