फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हनुमान जयंती के अवसर पर होगा 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ, तीन सप्ताह चलेगा धार्मिक आयोजन

हनुमान जयंती के अवसर पर 84 कोसी परिक्रमा का आयोजन दो अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत बस्ती जनपद स्थित पवित्र मखोड़ा धाम से होगी, जहां मान्यता है कि महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ संपन्न कराया था। 3 अप्रैल को यहां से परिक्रमा विधिवत रूप से आरंभ की जाएगी। यह परिक्रमा बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी और गोंडा जनपदों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। लगभग तीन सप्ताह तक चलने वाली यह यात्रा 24 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेगी। यहां सीता कुंड पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे, जिसके बाद रामकोट की परिक्रमा संपन्न होगी। इस परिक्रमा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें