फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होमगार्ड समाज की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा, पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर निभाते हैं जिम्मेदारी : डीआईजी

अयोध्या। डीआईजी होमगार्ड प्रमोद कुमार पाल बुधवार को अयोध्या पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड के रहन-सहन और उनकी कार्य परिस्थितियों पर चर्चा की। डीआईजी ने कहा कि प्रदेश में होने वाली भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से तय नियमों और योग्यताओं के अनुसार ही की जाती है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड पुलिस के सहायक बल के रूप में काम करते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी उनका योगदान अहम है। डीआईजी ने कहा कि होमगार्ड धूप और कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। अधिकतर होमगार्ड ग्रामीण इलाकों से आते हैं और उनकी शारीरिक मजबूती उन्हें ड्यूटी के दौरान मजबूत सहारा देती है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड समाज की सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें