नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप सामने आया है। शहर के वजीरगंज जप्ती चेला छावनी क्षेत्र में नाली निर्माण के दौरान पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मानकों को नजरअंदाज कर कार्य कराया जा रहा है, जिससे नाली की मजबूती पर असर पड़ सकता है। नागरिकों का आरोप है कि इस तरह का निर्माण नगर निगम अयोध्या की छवि को धूमिल कर रहा है। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।