गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को तुलसी उद्यान स्थित तिवारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। अयोध्या नगर निगम के महापौर एवं तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी से मिलने बड़ी संख्या में उनके शिष्य तुलसी उद्यान स्थित कार्यक्रम में पहुंचे। शिष्यों ने विधिवत गुरु पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन, कृतज्ञता और गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व है। इसके साथ-साथ आए हुए शिष्यों को पौधे भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि उसे वह घर ले जाएं और पौधारोपण करें। हमारी सारी विसंगति कहा जाता है कि गुरु के संपर्क में आने के बाद दूर हो जाती है।