फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के बाद अब कड़ी धूप, फैल रहीं बीमारियां, अस्पतालों में बढ़े मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

रामनगरी में पहले भारी बारिश और अब भादो माह में भीषण गर्मी ने आम जनमानस को हिला कर रखा हुआ है। अयोध्या में इस समय कड़ी धूप हो रही है। इसके कारण बीमारियां भी फैल रही हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चाहे वायरल बुखार हो या कोई भी संक्रामक बीमारियां हो। रोज अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है। चाहे वायरल बुखार हो, मलेरिया हो या फिर टाइफाइड हो, इसके मरीज काफी संख्या में अस्पतालों में आने लगे हैं। ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रतिदिन अपने क्षेत्र के गांव का दौरा करें। मरीजों की जांच करें और उन्हें दवा उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही किन चीजों से बचाव करना है, उसको लेकर भी उन्हें जागरूक करें। इसके साथ ही जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहे हैं, वहां भी अब जलस्तर कम हुआ है तो बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। वहां भी स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया है कि वे वहां जाकर उनका मेडिकल चेकअप करें उनकी जांच करें और उनको दवा उपलब्ध कराएं। सभी जगह पर एंटी लार्वा और फॉगिंग की व्यवस्था कराई गई है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बुखार है तो वह उसको हल्के में न ले। उसकी जांच जरूर कराएं और दवा लें। किसी झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में न पड़ें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें