अयोध्या में बम की फर्जी सूचना पर किसान एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजाबाद-धनबाद 13308 पटरंगा स्टेशन पर एक घंटे से खड़ी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। एसपी ग्रामीण सहित रुदौली सर्किल की पुलिस टीम मौजूद पड़ताल कर रही है। फर्जी बम की अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।