फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन डाभासेमर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसमें शहर के स्कूलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोच रोहित त्रिपाठी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना को विकसित करना और उन्हें बड़े मंचों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जितना अधिक अभ्यास और अनुभव प्राप्त करेंगे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें