फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Ayodhya: आधे घंटे की बारिश में लबालब हुईं अयोध्या धाम की गलियां, राम मंदिर के पीछे वाली सड़क भी हुई जलमग्न

रामनगरी अयोध्या में लगभग आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। इस आधे घंटे की पहली बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी। अयोध्या नगर निगम ने पहले ही दावा किया था कि सभी छोटे बड़े नाले और नालियां साफ कर दी गई हैं। कहीं जलभराव नहीं होगा लेकिन इस आधे घंटे की बारिश में अयोध्या धाम की गलियां जलमग्न हो गईं। अयोध्या धाम के अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के अंदर भी जलभराव हो गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सफाई कर्मी बारिश के पानी को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय निवासी और रामलला का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें हुईं। उनको पानी में घुसकर सड़क पार करना पड़ा। जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं यह अयोध्या धाम की टेढ़ी बाजार से राम जन्मभूमि के पीछे से उनवल बैरियर की तरफ जाने वाली सड़क है, जहां पर जलभराव हुआ है। इसी तरह से अयोध्या धाम की लगभग सभी गलियां आधे घंटे की बारिश में ही लबालब हो गईं। अब जरा सुनिए अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ की। उनका कहना है कि बरसात होने के पहले ही नाले नालियों को साफ कराया जा रहा था ताकि जलभराव न होने पाए लेकिन अयोध्या धाम में पहली बारिश ने ही नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें