मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एयरपोर्ट पर कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह समेत प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम मंदिर के लिए रवाना हुए। रामलला और राम दरबार के दर्शन करने के बाद कनक भवन में शीश नवाया। कनक भवन में पुजारियों ने विधि विधान से दर्शन कराया। कनक भवन से वह राम की पैड़ी गए। यहां पर राम की पैड़ी के सौंदर्य को निहारा। इसके बाद सरयू घाट पहुंचे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सपरिवार नौकायन का भी आनंद लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त निजी यात्रा पर रामनगरी पहुंचे हैं। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।