फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में लूट-टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 07:58 PM IST

कोतवाली नगर पुलिस ने लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार पुरुष और एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रायबरेली रोड स्थित उसरू नहर के पास स्थित स्कूल के सामने से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट व टप्पेबाजी के 2.05 लाख रुपये, दो अवैध 12 बोर तमंचे और चार कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य खुदाई में मिले सोने-चांदी के जेवरात बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। अयोध्या में सूरज राय ने पीड़ित को सोने की माला के दाने और चांदी का सिक्का दिखाकर पांच-छह लाख रुपये की जरूरत बताई। पीड़ित दो लाख रुपये लेकर पहुंचा तो असलहे के बल पर रुपये लूट लिए गए। गिरोह का अलीगढ़ में भी टप्पेबाजी की घटना से कनेक्शन सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें