निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए रविवार को को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सरदार गणपत राय सरस्वती विद्या मंदिर रानोपाली अयोध्या, हनुमंत संस्कृत महाविद्यालय आदि के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजर, बीएलओ व बीएलए से फार्म 6,7,8 आदि के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।