फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में बनेगा यूपी का दूसरा पंपिंग स्टेशन, जल शक्ति मंत्री ने किया भूमि पूजन

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के दूसरे पंपिंग हाउस का शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शिलान्यास किया। सरयू के किनारे नैपुरा गांव के पास मंत्री ने पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। यह पंपिंग स्टेशन 16 करोड़ 91 लाख रुपए में बनाया जाएगा। पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन करने के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस पंपिंग स्टेशन के बनने से 8500 हेक्टेयर भूमि संरक्षित होगी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रयास से यह पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में यह दूसरा पंप हाउस है, जिसका निर्माण कराया जा रहा है। नैपुरा गांव के आसपास जो जलभराव होता था, अब नहीं होगा। अब किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यही नहीं पंपिंग स्टेशन के आसपास की जमीन भी महंगी हो जाएगी। किसानों का जो करोड़ों रुपए के नुकसान होता था, अब वह किसानों की जेब में जाएगा। कानून व्यवस्था के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जब सपा, कांग्रेस की सरकार थी, तब कोई घर से निकल नहीं सकता था। भ्रष्टाचार, लूट और वंशवाद की राजनीति चलती थी। राज्य में एक भी यादव सांसद नहीं है जो भी है एक ही परिवार के सांसद हैं। पहले रोज बम फटते थे, आज कितनी शांति है। आज सभी शांति से घूम सकते हैं। जो भी सरकार की योजनाएं हैं वह जमीन पर उतर रही हैं। सबको इसका लाभ मिल रहा है। जब हमारी सरकार आती है तो गरीबों की सेवा करती है और जब सपा कांग्रेस की सरकार आती है तो यह लूटने के लिए सरकार बनाते हैं। हमारी राजनीति व्यापार नहीं है, मिशन है।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कुछ संगठन घर-घर सिंदूर बांटने के सवाल पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कुछ संगठन काम कर रहे हैं। उनको लगता है मोदी के नेतृत्व में एक अच्छा काम हुआ है। हमारे देश के हित में काम हुआ है। ऐसे सामाजिक संगठन के लोग अपने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें