फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या के धार्मिक मार्गों के सुंदरीकरण और धर्म स्थलों के विकास के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग का विशेष पैकेज

प्रदेश शासन के धर्मार्थ कार्य विभाग के संयुक्त निदेशक और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ विश्व भूषण मिश्र बुधवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मार्थ कार्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही शिव धाम फाउंडेशन की ओर से दुर्गागंज- गोंडा मार्ग पर जीर्णोद्धार कराए गए हनुमान मंदिर का लोकार्पण किया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के धार्मिक मार्गों के सुंदरीकरण और धर्म स्थलों का जीर्णोद्धार व विकास करने के लिए विशेष पैकेज दिया है। इसके माध्यम से इस समय चार बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इसमें मछरेहटा में पार्किंग, अयोध्या धाम में नजूल भूमि के पास पार्किंग, सहादतगंज के पास सड़क और रामपथ के दोनों तरफ सुंदरीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। बैठक में इन्हीं परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में नई योजनाओं के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें