फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अभिषेक दत्त बोले- राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, किसानों और पेपर लीक के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

Akash Dwivedi Updated Fri, 21 Aug 2026 07:58 PM IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद कर रणनीति तैयार की जाएगी। जनता से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाकर उनका हक दिलाने का प्रयास होगा। अभिषेक दत्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए उन्हें अभी तीन दिन हुए हैं और पूर्वांचल की जिम्मेदारी संभालने का यह पहला दिन है। इसलिए अभी बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर में चढ़ावे की चोरी से लोगों की आस्था प्रभावित हुई है। सरकार ने इस मामले में अब तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लोगों को लगे कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने किसानों, पशुओं, नीट और पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी प्रमुख बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत के बाद इन समस्याओं को जमीनी स्तर पर उठाया जाएगा। अभिषेक दत्त ने बताया कि पूर्वांचल के दौरे की शुरुआत उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन से की। उन्होंने सरकार से मंदिर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। कहा कि अभी भी कारीगर और मजदूर निर्माण कार्य में लगे हैं, ऐसे में इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें