फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण समारोह के लिए संवर रही अयोध्या, फूलों से सजे राम मंदिर के प्रवेश द्वार

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Nov 2025 02:51 PM IST

अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या संवर रही है। रामनगरी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार फूलों से सज गए हैं। समारोह के पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर तरफ राम मंदिर की पूर्णता के मौके पर होने वाले ध्वजारोहण का उल्लास छाया हुआ है। नगर निगम की ओर से रामपथ समेत अयोध्या धाम की सभी गलियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकल रही हैं। घर-घर में भगवा ध्वज फहराये जाने की तैयारी है। इसके साथ ही ध्वजारोहण समारोह की शाम घरों और मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें