फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के लिए बंद हो जाएगा राम मंदिर का वीआईपी गेट, अब इस द्वार से दर्शन करने जाएंगे VVIP श्रद्धालु

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर का वीआईपी गेट नंबर-3 अगले तीन महीने के लिए बंद हो जाएगा। अब अति विशिष्ट श्रद्धालु जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार यानी गेट नंबर 11 से रामलला के दर्शन के लिए श्रीराम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने वीआईपी गेट नंबर तीन को भव्य स्वरूप देने के लिए यह फैसला किया है। जल्द ही इस द्वार का नए सिरे से निर्माण शुरू हो जाएगा। आने वाले समय में इसे जगद्गुर मध्वाचार्य द्वार के नाम से जाना जाएगा। इस भव्य द्वार के निर्माण की डिजाइन फाइनल कर ली गई है। इस गेट का निर्माण वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से कराया जाएगा। इस पर टाइटेनियम से बने दरवाजे लगाए जाएंगे। इस द्वार की ऊंचाई करीब 11 मीटर होगी। राम मंदिर में तीन प्रमुख द्वार पहले ही बन चुके हैं। अब इस चौथे द्वार का निर्माण अगले कुछ दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। तीन महीने के बाद भव्य द्वार बनने के साथ ही इसे वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें