फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल जयंती पखवाड़ा पर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

रामनगरी अयोध्या में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बाजार विकासखंड के बिल्हार घाट बाजार से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 10 किमी की एकता पदयात्रा निकाली गई। इसे मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव हर्षवर्धन सिंह समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पदयात्रा के समापन पर होने वाली जनसभा को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें