फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया रामगोपाल यादव का बचाव, विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिया था बयान

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पर सपा से राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने टिप्पणी की। इससे सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। रामगोपाल यादव के बयान पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी के वरिष्ठत नेता हैं। वह विद्वान और जानकार हैं। उनकी विचारधारा, सोच और मानसिकता इस देश में आपसदारी और भाईचारा की है। जातिवादी सोच उनके अंदर कभी नहीं रही है। इस तरह का आरोप यदि कोई लगाता है तो उसको पहले समझना होगा। उन पर ऐसा कोई आरोप नहीं है। हिंदुस्तान में यदि सेना का किसी ने सम्मान किया है तो वह स्व. मुलायम सिंह यादव हैं। प्रो. रामगोपाल का बयान जातिवादी बयान नहीं है। कोई भ्रामक बयान नहीं है। देश को तोड़ने वाला बयान नहीं है। देश को तोड़ने वाला बयान मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह का है। ऐसे मंत्री के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। लेकिन, भाजपा ने अब तक उस मंत्री को मंत्रिपरिषद से नहीं हटाया है। 48 घंटे के अंदर भाजपा उस मंत्री को कम से कम छह साल के लिए पार्टी से बाहर करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें