फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, अयोध्या में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

अयोध्या में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मंगलवार को प्रेस क्लब में जिला कार्यसमिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल रहे। जिला अध्यक्ष बलराम यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष, संगठन सचिव और आमंत्रित सदस्यों की समीक्षा की गई। राम सिंह पटेल ने कहा कि रालोद एनडीए गठबंधन के साथ है। विधानसभा चुनाव में सीटों और प्रत्याशियों का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर करेंगे। गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करेंगे। पार्टी विकास, किसान, गांव और गरीब के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित में तीन रुपये प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूथ गठन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में संगठन मजबूत किया जा रहा है। बैठक के बाद आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें