फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या में उत्सव जैसा नजारा, रामलला के दर्शन को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में अंग्रेजी तिथि के अनुसार, बृहस्पतिवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर रामनगरी में उत्सव जैसा नजारा है। वर्ष 2024 में 22 जनवरी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अंग्रेजी तिथि के अनुसार, इसकी वर्षगांठ के मौके पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान के बाद अपने आराध्य के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी और कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का दौर जारी है। हिंदी तिथि के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा चुकी है। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तीन दिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का आयोजन किया था। 31 दिसंबर को मुख्य समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें