यूपी के अयोध्या में शनिवार को औद्योगिक विकास और संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने संभल मामले पर कहा कि समाजवादी पार्टी का काम जनता को बरगलाना और राजनीतिक रोटियां सेकना है। कानून को कोई भी हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, वह कोई भी हो दंगाई हो या गुंडे। गुंडई करने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था से जो छेड़छाड़ करेगा उसे सजा भुगतनी होगी। उन्होंने उपचुनाव में धांधली के आरोपों पर कहा कि जनता ने सपा को नकार दिया है। विपक्ष का एक रवैया है, यदि वह चुनाव जीते तो ईवीएम पर नहीं बोलते, चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।