मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद व उनके पिता सांसद अवधेश प्रसाद ने गुप्तारघाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर व सहादतगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अजीत प्रसाद ने शिवलिंग का अभिषेक किया और नामांकन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि परिणाम की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।