लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा अयोध्या के रुदौली रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्हें प्लेटफार्म नंबर-2 का रास्ता बंद मिला। यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए। आरपीएफ बैरक का शीशा टूटा मिलने पर भी फटकार लगाई। विधायक रामचंद्र यादव ने प्लेटफार्म नंबर-2 का बंद रास्ता दिखाकर यात्रियों और स्कूली बच्चों की परेशानी बताई। डीआरएम ने कहा कि समस्या का निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। साथ ही लोगों से रेलवे ट्रैक पार न करने की अपील भी की।