फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु, सरयू में डुबकी लगाकर रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। रामनगरी में ब्रह्म मुहूर्त से सरयू स्नान कर राम भक्त मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में आस्था निवेदित करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर जाना जाता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विधान है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और दान का विशेष पुण्य मिलता है। सरयू घाट पुरोहित संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि आज वैशाख की पूर्णिमा है। इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज के दिन दर्शन और पूजन के साथ दान का विशेष महत्व है। विष्णु भगवान और पार्वती की पूजा की जाती है। घाट पुरोहित ने बताया कि सुबह से दर्शन पूजन चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं और दर्शन पूजन कर रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन किया गया दान पुण्य पित्रों को प्राप्त होता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा और उनके व्रत का भी विधान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें