फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में परिक्रमा पथ की दुश्वारियों पर रामभक्तों की आस्था भारी, कीचड़ और कंकड़ में चल रहे नंगे पांव

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच परिक्रमा पथ पर तमाम तरह की दुश्वारियों पर रामभक्तों की आस्था भारी पड़ रही है। परिक्रमा पथ ज्यादातर स्थानों पर पक्का है तो कई जगह कच्ची रोड भी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। पैरों में कंकड़ और गिट्टियां भी चुभ रही हैं। इसके बावजूद उनके माथे पर शिकन तक देखने को नहीं मिल रही है। हर कोई अपने आराध्य श्रीराम की भक्ति से सराबोर है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना भी की। नंगे पांव 14 कोस के परिक्रमा पथ पर पैदल चलने के दौरान उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनके मुंह से उफ्फ तक नहीं निकल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें