रामनगरी अयोध्या में टेढ़ी बाजार स्थित मस्जिद में कुरानख्वानी कर छह दिसंबर 1992 को हुए दंगों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि अदालत से फैसला हम सबने माना। बाबरी मस्जिद की जगह मंदिर बना दिया गया, हमें कोई ऐतराज नहीं। बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन शहीद किया गया था, हम उसका गम मनाते रहेंगे। इस दौरान आजम खान, हाजी असद, अब्दुल हकीम सहित अन्य मुस्लिम मौजूद रहे।